मेरा संकल्प
मैंने पिछली बार अपने पंचायत की समस्याएँ नजदीक से देखी हैं—
• आम आदमी की आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है
• कई लोगों तक सरकारी लाभ पहुँच ही नहीं पाता
• युवाओं और बुजुर्गों की समस्याएँ नज़रंदाज़ होती हैं
• पेंशन और राशन की समस्या
• हर परिवार तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी न पहुंचना
• शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए जागरूकता की कमी
• गाँव की समस्याओं को समय पर दूर न करना
• पंचायत में पारदर्शिता और जनभागीदारी की कमी
और बहुर कुछ….
इसलिए मेरा संकल्प है
ईमानदारी, पारदर्शिता और निस्वार्थ सेवा के साथ पंचायत के हर परिवार तक विकास, सम्मान और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना। आपकी हर समस्या को अपनी ज़िम्मेदारी मानकर समाधान के लिए निरंतर कार्य करना।
